Message From Principal

प्रिय विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार,
हमारे विद्यालय की वेबसाइट पर मैं निकहत परवीन प्रधानाध्यापिका राम प्रसाद कo उo माo विo रामपुर आप सभी का हार्दिक स्वागत करती हूं l हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। विद्यालय केवल ज्ञान अर्जित करने का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र भी है। हम अपने विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, तकनीकी दक्षता तथा संस्कारों से युक्त वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें। मुझे विश्वास है कि विद्यालय, अभिभावकों और विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास से हम उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेंगे।
आपके सहयोग एवं विश्वास के लिए धन्यवाद।
Mrs. Nikhat parveen
( प्रधानाचार्या )